अमृतसर| श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, बसंत एवेन्यू के छात्रों ने 10वीं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा तवचरन कौर ने 97.8% अंक लेकर पहला, गुरदेव सिंह ने 96.8% अंकों के साथ दूसरा और गुरसीस कौर ने 96.4% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। उन्होंने चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर से आशीर्वाद लिया। सदस्य इंचार्ज सरदार रणदीप सिंह और रामिंदर कौर ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्या निर्मल कौर ने मेधावी छात्रों की सराहना की।


