मंदसौर कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता शिविर:छात्रों को अधिकार, रसीद की अहमियत और डिजिटल फ्रॉड से बचाव सिखाया

मंदसौर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आज (बुधवार) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर एक उपभोक्ता जागरूकता शिविर और प्रदर्शनी लगी। यह कार्यक्रम जिला विधिक सहायता प्राधिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और विभिन्न उपभोक्ता संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुधीर सिंह निगवाल (सचिव, जिला विधिक सहायता प्राधिकरण) ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी या अन्याय की स्थिति में जिला विधिक सहायता प्राधिकरण निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों से जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने का आह्वान किया। विधि विशेषज्ञ उमराव सिंह जैन ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की प्रमुख धाराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खरीद की रसीद उपभोक्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य होती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह सचिव नवनीत शर्मा और अध्यक्ष विजय कोठरी ने “जागो ग्राहक जागो” का संदेश देते हुए उपभोक्ता जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी
नापतोल निरीक्षक बारापात्रे ने मिलावट, कम वजन और गलत माप जैसी समस्याओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी। ग्राहक पंचायत की सदस्य डोली मक्कड़ ने ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाले धोखाधड़ी और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। जिला आपूर्ति अधिकारी नारायण सिंह चंद्रावत ने विद्यार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में लगाई गई प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। यहां इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच, पेट्रोल की शुद्धता, गैस सिलेंडर की एक्सपायरी तिथि, पेट्रोल-गैस सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड से बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उपभोक्ता उत्थान संगठन के अध्यक्ष विश्वमोहन अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य जे.एस. दुबे ने स्वागत भाषण दिया और आभार व्यक्त किया। कॉलेज के प्राचार्य जे. एस. दुबे द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया एंव नारायण सिंह चंद्रावत जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए आवश्यक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *