हिंदू संगठन क्रिश्चियन कम्युनिटी के साथ कर रहे मारपीट:प्रार्थनाएं नहीं होने देते, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन; कहा- जिम्मेदारी पुलिस की होगी

क्रिश्चियन कम्युनिटी के धार्मिक आयोजनों में हो रहे व्यवधान के विरोध में जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त तौर पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि जबलपुर में मसीह समाज द्वारा आयोजित प्रार्थना सभाओं एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान हो रही हमलों, मारपीट, धमकियों एवं व्यवधान की घटनाओं पर हमने चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। हिंदूवादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता धमका और पीठ रहे शर्मा ने आगे कहा कि जबलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मसीह समाज के नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही प्रार्थना सभाओं एवं धार्मिक आयोजनों में कुछ हिंदूवादी संगठनों तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से अनावश्यक हस्तक्षेप, दबाव, धमकी, मारपीट, शोर-शराबा एवं व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। इन घटनाओं के कारण क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोगों में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है, साथ ही शहर का सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा भी प्रभावित हो रहा है। ये लोकतांत्रिक देश, सबको अपनी पूजा अर्चना के अधिकार सौरभ ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने, धार्मिक विश्वासों के अनुसार पूजा-अर्चना करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक आयोजन करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है। किसी भी समुदाय के धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न करना न केवल कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्या है, बल्कि संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात भी है। आगामी 25 दिसंबर 2025 को मसीह समाज का प्रमुख एवं पवित्र पर्व क्रिसमस मनाया जाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्चों एवं प्रार्थना स्थलों पर एकत्रित होते हैं। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा पर्याप्त एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो असामाजिक एवं अराजक तत्व किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन में यह मांगें रखीं भाजपा नेत्री पर हो कार्रवाई इसके अलावा शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अंजू भार्गव द्वारा एक नेत्रहीन बालिका के साथ की गई कथित मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना को अमानवीय, शर्मनाक एवं कानून के विरुद्ध बताते हुए संबंधित प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस अधीक्षक इस गंभीर विषय को संवेदनशीलता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था, धार्मिक सौहार्द एवं सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *