मंदसौर जिले में बढ़ती सर्दी से मिली राहत:पिछले दो-तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा, आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी सर्दी

मंदसौर जिले में पिछले दो -तीन दिनों में सर्दी से राहत मिली है। इस दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान फिर नीचे गिर सकता है। 25 दिसंबर तक सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी
वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक इस बार पहाड़ी इलाकों से आई बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। जबकि पिछले 10 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक सर्दी 15 दिसंबर के बाद से बढ़ना शुरू होती थी। इस साल की सबसे ठंडी रात 10 दिसंबर की रही। तब न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंच चुका था। हालांकि इसके बाद तापमान करीब एक डिग्री बढ़ा है। इससे पहले इस साल सर्दी नवंबर में भी अपना रिकाॅर्ड तोड़ चुकी है। 6.8 डिग्री तापमान के साथ 14 दिसंबर (शनिवार) इस सीजन का सबसे सर्द दिन था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *