शिवपुरी में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, एक घायल, रात में खाना लेने होटल जा रहे थे

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया के पास NH46 पर बुधवार रात तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाईवे पर बन रहे पुल में मजदूरी करते थे रामप्रसाद अशोकनगर जिले के कदवाया थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव और नारायण बेसुला ईसागढ़ का रहने वाला है। दोनों ककरवाया में चल रहे हाईवे पर पुल निर्माण के काम में मजदूरी करते थे। नारायण ने बताया कि दोनों रात में बाइक से होटल से सब्जी लेने जा रहे थे, रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रामप्रसाद ने रात 3 बजे दम तोड़ दिया। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं ककरवाया के पास हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रैफिक को एक पट्टी से निकाला जा रहा है। ऐसे में यहां अब तक एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *