मंदसौर में रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हजारों की तादाद में स्वयंसेवक कदम ताल मिलाते हुए अनुशासन के साथ शहर की सड़कों पर निकले और एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन की शुरुआत उत्कृष्ट स्कूल से हुई, जिसके बाद बस स्टैंड, भारत माता चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, प्रतापगढ़ पुलिया, वीर सावरकर पुलिया, शुक्ला चौक, नयापुरा रोड, गोल चौराहा, आनंद गरबा चौराहा, गुरुद्वारा रोड और बीपीएल चौराहा होते हुए गांधी चौराहा पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान मंदसौर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। चार तस्वीरों में देखिए पथ संचलन


