नीमच में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर:भाजपा ने दी जानकारी; आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान दिसंबर तक चलेगा

नीमच में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर पत्रकार वार्ता की। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित वार्ता में अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इसका मुख्य लक्ष्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के प्रदेश सह संयोजक योगेश मेहता ने इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। मेहता ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर 2025 (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से शुरू होकर 25 दिसंबर 2025 (भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक चलेगा। अभियान का प्राथमिक उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से स्थानीय उद्योगों, कारीगरों, शिल्पकारों और सूक्ष्म उद्यमियों को सशक्त बनाया जाएगा, जिससे देश आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके।कार्ययोजना के तहत, अक्टूबर माह में सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। रथ यात्रा भी निकालेंगे प्रत्येक जिले में 15 से 20 दिन की आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। त्योहारों के दौरान स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सवों में आत्मनिर्भर भारत थीम पर पंडाल सजाए जाएंगे, वहीं दीपावली पर विदेशी उत्पादों के बजाय मिट्टी के दीयों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर टोलियों का गठन किया जा रहा है। मेहता ने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक कदम नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक राष्ट्रीय महाअभियान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *