मानसून की विदाई के दौरान में रविवार को सागर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वातावरण में ठंडक घुली। रविवार सुबह से शहर के आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच धूप-छांव का दौर चला। दोपहर के बाद मौसम बदला और आसमान में काले-घने बादल छा गए। दोपहर करीब 3.30 बजे से बारिश शुरू हुई और करीब 1 घंटे तक पानी गिरा। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दरअसल, मानसून सीजन बीतने के चार दिन बाद सागर में मौसम ने यू-टर्न लिया। दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पानी गिरा है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 21 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक लो प्रेशर एक्टिव है। इस कारण से कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश की एक्टिविटी 8 अक्टूबर तक बनी रहने का अनुमान जताया गया है।


