मंदसौर गुरुवार दोपहर मंदसौर शहर के जीवागंज क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित हिंदू समाज के लोग माहेश्वरी धर्मशाला के समीप एकत्रित हुए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने गोवंश के अवशेष हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए घंटाघर तक आक्रोश रैली भी निकाली थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर बंद का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि गौवध और गौतस्करी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई ढीली है। इसी के विरोध में सर्व सनातन हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आज यानी कि शनिवार, 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक मंदसौर बंद का आह्वान किया गया है। शांतिपूर्ण बंद का दावा, सर्व समाज से सहयोग की अपील विहिप ने स्पष्ट किया है कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। बंद का उद्देश्य गौमाता का संरक्षण, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करना है। किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, गौ संरक्षण के लिए बंद संगठन की ओर से कहा गया है कि यह बंद किसी भी वर्ग, समाज या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि गौमाता की रक्षा और कानून के सख्त पालन के लिए है। संगठन ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति सहित सभी नागरिकों से स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग करने की अपील की है।


