मंदसौर में छाए बादल:तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट; 12 से 14 फरवरी के बीच बूंदाबांदी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंदसौर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बूंदाबांदी की संभावना जताई है। विशेष रूप से 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार, आज से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, और 8 फरवरी को भी एक अन्य सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 20 फरवरी के बाद ठंड का प्रकोप कम होने लगेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *