नीमच में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:कथा से लौट रहे बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों को सौंपा शव

नीमच में कथा से लौट रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बरूखेड़ा गांव के कवरलाल माली (55) की मौत हो गई। देर रात भगवान देवनारायण की कथा से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार देर रात 11 बजे की है। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल कवरलाल को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक कवरलाल, कन्हैयालाल के बेटे थे और बरूखेड़ा के निवासी थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई जब गांव में चल रहे भगवान देवनारायण की कथा का समापन हो रहा था। यह कथा 27 जनवरी से हर रात 8 से 11 बजे तक हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *