मंदसौर में 5वीं की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को एक महीने से अपनी 7 साल की बेटी की मदद से घर बुला रहा था

मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 5वीं कक्षा की छात्रा है और मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार शाम को आरोपी को हिरासत में लिया है। नई आबादी पुलिस के अनुसार- बुधवार देर रात नाबालिग लड़की परिवार के साथ थाने पहुंची थी। परिवार ने बताया कि उसके साथ 25 वर्षीय किशोर पिता प्रभु लाल भील, निवासी राजाखेड़ी ने दुष्कर्म किया है। आरोपी परिचित है। उसने कई बार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है। जिस स्कूल में वह पढ़ने जाती है, आरोपी का घर उसी के पास है। पहले से परिचित होने से कई बार पीड़िता उसके यहां खेलने चली जाया करती थी। आरोपी की एक 7 साल की बेटी है। पिछले एक महीने से आरोपी उसी की मदद से उसे स्कूल से बुला लिया करता था। बच्ची को किसी न किसी बहाने बाहर भेजकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर डराता था। इसी डर की वजह से पीड़िता किसी को घटना के बारे में नहीं बता पाई। घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसकी मां ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। नई आबादी पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। डेयरी पर दूध लेने गई किशोरी से भी रेप
इधर, जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरकन से भी सरकारी डेयरी पर दूध लेने गई नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने किशोरी सरकारी डेयरी पर दूध लेने गई थी। तभी आरोपी वहां से किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ रेप किया। अफजलपुर पुलिस ने आरोपी परसराम पिता रामलाल गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *