अमृतसर | नवरात्रों के पावन अवसर पर आशियाना एस्टेट, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन किया गया। यह धार्मिक कार्य कॉलोनाइजर नितिन चोपड़ा और गौरव शर्मा के प्रयासों से संभव हो पाया। इस आयोजन में आशियाना कॉलोनी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर नितिन चोपड़ा और गौरव शर्मा ने कहा कि प्रभु की कृपा से जल्द ही यह भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी निवासियों से सहयोग की अपेक्षा की। कॉलोनी के सदस्यों ने भी मदद का आश्वासन दिया।


