अमृतसर| पंजाब स्कूल गेम्स के अंतर्गत अजीत विद्यालय में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में खिलाड़ियों ने मुकाबले पेश किए। विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में प्रिं. रमा महाजन, डीपी जगजीत सिंह, कोच सौरव राय, डीपी अनुराधा , रेफरी राजेश थापा, नैना शर्मा, मनमीत कौर, डीपी मधुबाला, कोच वैशाली, कोच गुरप्रीत सिंह तथा कोच रविंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।


