भास्कर न्यूज| अमृतसर श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर (तिरुपति बालाजी मंदिर) में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री कृष्ण देव अग्निहोत्री ने अपनी धर्मपत्नी वसुधा अग्निहोत्री और पुत्र अभय अग्निहोत्री के साथ मिलकर मां की ज्योति प्रज्वलित की। इस अवसर पर श्री हरिकृष्ण चावला ने गणेश वंदना के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया। कृष्ण देव अग्निहोत्री, आदित्य अग्निहोत्री, विनय मेहरा, नवदीप फ्रैंकी, चरणजीत भास्कर, और नकुल ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मां की आरती हुई । इस धार्मिक आयोजन में धर्मपाल पराशर, भारत भूषण गुप्ता, रूपेश गोयनका, राजिंदर शर्मा, राजेश शर्मा, कृष्णम, अजय शर्मा, सर्वज्ञ, संजीव आदि उपस्थित थे।


