मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:घटना में उपयोग में ली बाइक जब्त, पूछताछ के बाद भेजा जेल

बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने मामाजी मंदिर में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दानपेटी से चुराए रुपए भी बरामद किए हैं। वारदात के लिए इस्तेमाल बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। समदड़ी थानाधिकारी देव किशन ने बताया- समदड़ी देवड़ा गांव निवासी पुजारी लालपुरी पुत्र भीख पुरी ने थाने में 11 जनवरी को रिपोर्ट दी थी। इसके मुताबिक 9 जनवरी को शाम के समय आरोपी अर्जुन नाथ पुत्र जबरनाथ निवासी रुसिया जालौर व दिनेश कुमार पुत्र आंबाराम भारती निवासी बालू ने सेवाडा नाडा मामाजी मंदिर देवड़ा मंदिर के मुख्य गेट पर ताला तोड़कर दानपेटी से रुपए चोरी कर लिए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना स्तर पर टीमें बनाई। टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिशें दी गई। आरोपी अर्जुन नाथ पुत्र जबरनाथ निवासी रुसिया और दिनेश कुमार पुत्र आंबाराम निवासी बालु समदड़ी को डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपियों के जुर्म कबूल करने पर दोनों को गिरफ्तार लिया। वहीं घटना में उपयोग में ली गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ पहले से मामले हैं दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के क्राइम रिकॉर्ड को खंगाला तो सामने आया कि अर्जुन नाथ के खिलाफ भीनमाल थाने में एक मामला दर्ज है। वहीं दिनेश कुमार के खिलाफ रोहिट थाने में एक मामला दर्ज है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल गेनाराम, परशुराम, कॉन्स्टेबल रेंवत सिंह, रूघाराम शामिल रहे। इनपुट : महावीर सेन समदड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *