भरतपुर में 48 घंटे में 119 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस की 68 टीमों ने 194 जगह दबिश दी, एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई

भरतपुर में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस की 68 टीमों ने 194 जगह दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 119 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया- भरतपुर पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों, हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी बदमाश और मुकदमों में वांछित चले बदमाशों के खिलाफ विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान दो दिन तक चला। 2 दिवसीय अभियान के लिए 68 पुलिस की टीमें बनाई गई। जिसमें एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों से लेकर कॉन्स्टेबल तक शामिल रहे। 68 टीमों में 262 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। अभियान 11 और 12 जनवरी को चलाया गया। अभियान के तहत 119 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी, वारंटी, मुकदमों में वांछित चल रहे 56 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। NDPS एक्ट में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। RPGO एक्ट में 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। महिला अत्याचार प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शांतिभंग में 52 और शराब पीकर वाहन चलाने में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *