15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:डीएसटी और पुलिस टीम ने भेष बदल कर पकड़ा, एक साल से चल रहा था फरार

डोडा-चूरा की तस्करी के मामले में पिछले 1 साल से फरार इनामी आरोपी को सुभाष नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया- भीलवाड़ा जिले में एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मार्च 2024 के डोडा चूरा तस्करी के मामले में पुलिस ने पिछले 1 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। तत्कालीन थाना प्रभारी जय सुल्तान ने 31 मार्च 2024 को नेशनल हाईवे 48 पुर ओवर ब्रिज के नीचे नाकाबंदी के दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रहे एक हरियाणा नंबर के ट्रक कंटेनर को रुकवाया और तलाशी ली। कंटेनर में 564 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्राइवर रोहताश पिता कृष्ण कुमार विश्नोई (35 ) निवासी फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने चित्तौड़गढ़ भादसोडा के एक व्यक्ति कालू राम से अफीम डोडा चूरा लेना बताया था। कालू राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और डीएसटी की एक टीम का गठन किया गया। ये टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था, इसके चलते 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम को इसके गांव में आने का इनपुट मिला था। इस पर टीम ने 6 दिन तक अपना भेष बदलकर टेक्निकल डेटा और इनफॉरमेशन के बाद मुख्य आरोपी कालूराम जाट पिता डाल चंद जाट 44 को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, कॉन्स्टेबल ऋषिकेश, अमित सिंह, अंकुर, लोकेश शर्मा और सतपाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *