मंदिर के पूर्व प्रधान की बरसी मनाई

छेहर्टा के श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर में पूर्व प्रधान शिवनाथ शर्मा की बरसी मनाई। मंदिर चेयरमैन दविंदर भनोट, प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में मनाई बरसी दौरान पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण करके पूजा पाठ शुरू किया। इसी दौरान मंदिर के सभी सदस्यों ने मिलकर पूर्व प्रधान शर्मा के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए। पंडित राकेश ने पहले नवग्रह पूजन करके यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डलवाई। करीब 2 घंटे चले पूजा अर्चना के बाद पूर्व प्रधान की आत्मिक शांति के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर 2 मिनट का मौन रखा। इस मौके पर राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, वरुण शर्मा, रोहित शर्मा, सार्थक शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *