मंदिर के 8 CCTV कैमरे की नजर में आया चोर:पहचान एक में भी नहीं हुई, बगल के रास्ते से मंदिर में घुसा, 36 घंटे के बाद भी चोर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर से 25 लाख रुपए के आभूषण व नगदी रकम की चोरी हुई। चोर ने बडे़ ही आराम से घटना को अंजाम दिया, लेकिन घटना के बाद पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। घटना को 36 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और चोर फरार है। बताया जा रहा है कि श्री श्याम मंदिर में चोर बगल के रास्ते से मंदिर परिसर में घुसा। इसके बाद यहां बाहर में लगे 3 CCTV कैमरे और मंदिर अंदर के 5 कैमरे में वह नजर आ रहा है। मंदिर भीतर के CCTV कैमरे में चोरी करते भी दिख रहा है, लेकिन उसने अपनी पहचान ऐसे छिपा रखी थी कि उसका चेहरा किसी भी सीसीटीवी कैमरे में नजर नहीं आया। लाखों की चोरी कर आरोपी यहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर व थाना के पुलिस जवानों की 5 टीम बनाई गई। यह टीम हर एंगल में आरोपी की तालाश में जूट गई। 30 से अधिक कैमरे के फुटेज खंगाले गए
मंदिर व आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की गई। तकरीबन 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। ऐसे में सोमवार को 3-4 संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की, लेकिन कुछ खास जानकारी हासिल नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं मामले में कुछ संदेहियों से पुलिस की पूछताछ अब भी जारी है।
सुरक्षा के पूरा इंतजाम थे
श्री श्याम मंडल समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। मंदिर में कुल 20 कैमरे लगे हैं। मंदिर के भीतर 8 और बाहर 2 व एक दूसरे का कैमरा भी मंदिर एरिया में लगा है। इसके अलावा मंदिर उपर, हाॅल, ऑफिस सभी जगह CCTV कैमरे लगे हैं। करीब 8 कैमरे में चोर के फुटेज आए हैं, लेकिन उसका चेहरा कहीं नजर नहीं आया। ऐसे घटित हुई थी घटना
घटना रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे घटित हुई। सफेद प्लास्टिक पहनकर चोर बड़े ही आराम से श्री श्याम मंदिर के गेट का ताला तोड़ते सीसीटीवी फूटेज में नजर आया। इसके बाद उसने मंदिर के अंदर से बाबा श्याम के मुकुट, हार व अन्य आभुषणों के साथ दान पेटी में रखे कैश को लेकर फरार हो गया।
हर एंगल में जांच की जा रही
इस संबंध में साइबर सेल DSP अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस की 5 अलग-अलग टीम लगी हुई है और शहर के करीब 30 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गए हैं। मामले पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *