भास्कर न्यूज | जालंधर फगवाड़ा रोड स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में प्रवीण कत्याल ने मुरादाबाद से अष्टधातु की मां बगलामुखी, भैरव बाबा की सुंदर प्रतिमा मंदिर में समर्पित की। प्रवीण कत्याल ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर में मां बगलामुखी और भैरव बाबा की अष्टधातु की प्रतिमाएं समर्पित करना बहुत ही शुभ और धार्मिक कार्य रहा। यहां अमरजीत, परमजीत कौर, धाम के अध्यक्ष पंडित विजयी शास्त्री, पंडित भोला शास्त्री, राहुल दत्ता, निशु दत्ता व अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे।


