दिव्यांग महिला को भेंट की ट्राइसाइकिल

जालंधर| लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू की दिशानिर्देशों पर सीनियर वाइस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में दिव्यांग महिला को ट्राइसाइकिल भेंट की। यह प्रोजेक्ट मितुल चोपड़ा ने सहयोग किया। अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्लब ने चार ट्रक राहत सामग्री के भेजे थे। हर इंसान को दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने क्लब की ओर से करवाई जा रही गतिविधियों की सराहना की। जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ सैनी ने सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ट्रेजरर कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, एके बहल, खुशपाल सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *