संक्रांति को समर्पित समागम करवाया, गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत निहाल

जालंधर| एकता विहार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास साहिब जी पातशाही तीसरी में संक्रांति को समर्पित समागम करवाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने परिवार के साथ हाजिरी भरी और गुरु जस श्रवण किया। गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई दविंदर सिंह सोढ़ी और गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थे ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। इस मौके पर भाई कंवलजीत सिंह ने कथा द्वारा अपनी हाजिरी लगाई। आए हुए रागी जत्थे को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार दलजीत सिंह लैंडलॉर्ड ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर जरनैल सिंह सैनी, हरबंस सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, बलविंदर सिंह, प्रीत कौर, अमरजीत कौर और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *