लुधियाना| श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी द्वारा हर मंदिर में धार्मिक पुस्तकालय खोलने की नई पहल शुरू की है। इसका मकसद बच्चों और परिवारों को सनातन धर्म से जोड़ना है। इससे बच्चे और युवा पीढ़ी अपने धर्म और संस्कारों को समझ सकें। इस मुहिम की शुरुआत लोहारा के न्यू सुंदर नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से हुई है। यहां मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक ग्रंथों का पुस्तकालय शुरू किया है। मंदिर में आने वाले लोग अब यहां बैठकर धार्मिक पुस्तकें भी पढ़ सकेंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के संयोजक संजीव धीमान ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने मंदिर कमेटी के पंडित अनिल कुमार, प्रधान संदीप शुक्ला और पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर पंडित सुनील शुक्ला, भीम कुमार, संतोष गोस्वामी, कमलेश पांडे, राइस यादव, कमलेश, उमा शंकर भगत, डॉक्टर राजेश बाबू, राम यादव और राज किशोर सहित कई लोग मौजूद रहे।


