अमृतसर | प्राचीन एव ऐतिहासिक मंदिर शिवाला चिड़िया गली लाला वाली में रामनवमी पर मंदिर कमेटी की ओर से श्री राम जी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सुंदर फूलों से सजी पालकी में प्रभु श्री राम जी का चित्रपट विराजमान किया गया। मंदिर से शुरू होकर शोभा यात्रा कटड़ा अहलूवालिया, घंटाघर बाजार, पुरानी मार्केट समेत अन्य बाजारों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस मौके पर सुनील पोद्दार, कविश पोद्दार,सुधीर शर्मा, अमनीश गोयल मौजूद थे।


