नगर कौंसिल चुनाव तरनतारन में मेरी कोई दखल अंदाजी नहीं : मंत्री भुल्लर

पिछले दिनों विधायक कश्मीर सिंह सोहल की ओर से कहा जा रहा था कि कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर नगर कौंसिल चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दखल अंदाजी कर रहे हैं। बता दे कि नगर कौंसिल चुनाव में लालजीत सिंह भुल्लर को इंचार्ज लगाया गया था। इसी दौरान आम आदमी पार्टी दो ग्रुपों में विभाजित होती हुई दिखाई देने लगी। चुनाव में आम आदमी पार्टी के 8 पार्षद जीते थे जिसके बाद 10 और आजाद पार्षदों ने उन्हें अपना समर्थन दे दिया और अब उनकी और से बहुमत पेश कर उन्हीं के ग्रुप से कौंसिल का अध्यक्ष बनेगा। डा. सोहल ने पिछले दिनों प्रैस वार्ता में कहा था कि पट्टी के विधायक और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तरनतारन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जिसके बाद रविवार को भुल्लर ने कहा कि उनकी ओर से तरनतारन में कोई दखल अंदाजी नहीं की जा रही है। टिकटों का आवंटन भी डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के कहने पर ही किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘एमएलए डॉ. सोहल ता एवें डरी जादा. मैं कुछ नि केहंदा ओनू’।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *