श्रीदुर्गा स्तुति के पाठ करने वाली महिलाएं सम्मानित

अमृतसर | छेहर्टा जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से लेकर रामनवमी तक रोजाना 51 महिलाओं द्वारा श्री दुर्गा स्तुति के पाठ किए गए। मंदिर कमेटी द्वारा रामनवमी के दिन इन सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। कमेटी के चेयरमैन दविंदर भनोट और प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में सबसे पहले महिलाओं ने मिलकर श्री दुर्गा स्तुति के पाठ का भोग डाला। इसके बाद 101 कंजकों की पूजा करके उन्हें प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर वरिंदर ऐरी और सतीश कुमार मुख्य तौर से शामिल हुए और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर कमेटी ने सभी महिलाओं को सूट समेत अन्य समान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरिंदर कुमार, रमेश कुमार, पलविंदर शर्मा, रोहित, विनोद, हरिश्चंद्र, सुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *