भास्कर न्यूज |अमृतसर श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम वृंदावन से पधारे परम पूजनीय पंडित शुभम तिवारी महाराज ने कथा सुनने का फल बताया। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर से शुरु होकर कई इलाकों से होते वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। महाराज ने कहा कि मां शक्ति है और शक्ति ही से ही सारा संसार संचालित होता है। महर्षि वेदव्यास जी ने श्रीमद् भागवत को अपने पास छुपा कर रखा था। तभी वेदव्यास जी ने कहा मैं तुम्हें श्रीमद् भागवत कथा सुना देता हूं। यह कथा 9 दिन में पूरी होती है। तिवारी जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से सफलता की प्राप्ति होती है। इस मौके पर संजय सेठ, दिनेश सिंगला, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सुदेश रानी समेत कई भक्त मौजूद थे।


