कस्बे के निकट स्थित ग्राम पंचायत मई कला में खंडार तहसीलदार जयप्रकाश रोनल के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीणों के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सत्यापन आदि का कार्य किया गया। ग्राम विकास अधिकारी रामबाबू जाट ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की जॉब कार्ड की केवाईसी, राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ना, भूमि नामांतरण के आवेदन आय उनको मौके पर ही निस्तारण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा कृषि से संबंधित किसानों को फसल के बारे में जानकारी दी। चिकित्सा विभाग के द्वारा स्वास्थ्य चेकअप किया गया। ओर निशुल्क में दवाई वितरण भी की गई।


