रणथंभौर में रिद्धि फैमिली का ‘मॉर्निंग शो’ जोन-3 में मां बाघिन संग अठखेलियां करते दिखे दो शावक

रणथंभौर नेशनल पार्क की सुबह की सफारी सोमवार को सैलानियों के लिए यादगार बन गई। जोन नंबर-3 में भ्रमण पर निकले पर्यटकों को खुले जंगल में बाघिन T-124 रिद्धि अपने दोनों शावकों के साथ स्वच्छंद विचरण कर ती नजर आई। मां बाघिन के साथ शावक कभी रास्ते पर खेलते दिखे तो कभी झाड़ियों के बीच छिपकर अठखेलियां करते रहे। अचानक सामने आई रिद्धि फैमिली को देखकर सैलानी रोमांच से भर उठे और उस पल को कैमरों में कैद करने लगे। रणथंभौर उन चुनिंदा टाइगर रिजर्व्स में शामिल है, जहां बाघों का खुले में बेखौफ मूवमेंट आम है। यही वजह है कि यहां बाघों की स्वच्छंद अठखेलियां देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से सैलानी पहुंचते हैं। हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां सफारी का लुत्फ उठाते हैं और बाघों के प्राकृतिक व्यवहार को करीब से देखने का रोमांच महसूस करते हैं। सैलानियों के लिए यादगार पल : सोमवार की सफारी में बाघिन रिद्धि व उसके शावकों की मौजूदगी ने जोन-3 को खास बना दिया। सैलानियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह था । कई पर्यटकों ने कहा कि यह नजारा उनकी रणथंभौर यात्रा का सबसे यादगार पल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *