मऊगंज एसपी ने फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम:तीन अलग-अलग मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए जनता से अपील

मऊगंज पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने प्रत्येक फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम निर्धारित किया है। एसपी दिलीप सोनी ने शनिवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह इनामी कार्रवाई पुलिस रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई है, जिसमें पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम माना जाएगा। जारी आदेश के मुताबिक, थाना मऊगंज में दर्ज मामलों में फरार आरोपी सुनील उर्फ बक्के तिवारी (35 वर्ष, निवासी घुरेहटा) और विमलेश पाल (22 वर्ष, निवासी ग्राम सलैया) की गिरफ्तारी या उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने पर 5-5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार है इसी तरह, तीसरा फरार आरोपी संतोष पटेल उर्फ पप्पू (निवासी ग्राम पटेहरा) भी घटना के बाद से पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। तीनों आरोपी घटना की तारीख से ही फरार हैं, जिसके चलते पुलिस ने उनकी खोजबीन तेज कर दी है। मऊगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन फरार आरोपियों के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। पुलिस ने यह भी बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *