मऊगंज-कटरा मार्ग पर दो बाइकों की हुई टक्कर:एक महिला समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर; डिहिया गांव के पास हादसा

मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मऊगंज-कटरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा रेफर किया गया है। घटना शनिवार दोपहर की है। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की हुई सीधी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा मऊगंज-कटरा मार्ग पर डिहिया गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की सीधी टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में अरुण यादव (25) निवासी माड़ौ, संदीप जायसवाल (22) निवासी बहुती, राजकुमार साकेत (40) निवासी पथरौड़ा कला, उमेश यादव (45) निवासी देवतालाब और सविता जायसवाल (45) निवासी पहाड़ी, थाना शाहपुर घायल हो गए। दो गंभीर हालत में रीवा रेफर सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस और 112 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने अरुण यादव और राजकुमार साकेत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज नईगढ़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *