मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल:घर के अंदर बैठी थी महिला, भलुहा गांव में हुआ हादसा

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भलुहा गांव में 1 और 2 अक्टूबर की दरमियानी रात आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान लोली प्रजापति (35), पति रामसूदन प्रजापति, निवासी भलुहा, थाना शाहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लोली देर रात अपने घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल मऊगंज के बीएमओ डॉ. प्रदुम शुक्ला ने बताया कि महिला को समय पर अस्पताल लाया गया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात अचानक मौसम बिगड़ने के कारण लोग घरों में ही थे। तेज चमक और आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली से गांव में दहशत का माहौल बन गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *