दशहरे से पहले रावण के पुतले में लगाई आग:भोपाल के आशिमा मॉल के पास दशहरा मैदान की घटना

दशहरे के दिन भोपाल के आशिमा मॉल के पास दशहरा मैदान पर लगे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले में गुरुवार सुबह कुछ युवकों ने आग लगा दी। सुबह 6 बजे हुई इस घटना से आयोजन समिति और इलाके के लोग परेशान हो गए। इलाके की पार्षद जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सुबह एक एसयूवी से दो युवक और एक युवती मैदान में पहुंचे और पुतले में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों नशे की हालत में थे। घटना के समय कई लोग मॉर्निंग वॉक पर आए थे, जिन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी युवक और युवती रावण पुतले को आग लगाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बीच आयोजन समिति ने नया पुतला तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शाम को होने वाले दशहरा कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तय समय पर रावण दहन होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर सिंगर दीपिका और पीयूष प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *