मऊगंज में घर से 25 हजार नकद और जेवरात चोरी:तीसरी बार हुई वारदात; पहले भी दो शिकायतें दर्ज कराएं

मऊगंज शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित शिवेंद्र पांडे के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर 25 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच हुई, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित शिवेंद्र पांडे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने गृह ग्राम पकरा गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर की बाउंड्री का ताला टूटा हुआ था और मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। घर के अंदर जाने पर पता चला कि मुख्य दरवाजे और कमरे के सभी ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया था, अलमारी खुली थी और कपड़े नीचे गिरे पड़े थे। अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नकद, तीन जोड़ी पायल और तीन नग सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। पहले भी दो बार हुई चोरी पीड़ित ने बताया कि उनके घर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले बीते वर्ष दो बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उनका अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *