मऊगंज में जनजाति कार्य विभाग के प्रभारी मंडल संयोजक सस्पेंड:राशि के लेन-देन का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने की कार्रवाई

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अनुसूचित जाति और जनजाति कार्य विभाग के प्रभारी मंडल संयोजक और प्राथमिक शिक्षक मनोज पटेल को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय निर्धारित किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को राशि के लेन-देन से जुड़े एक वीडियो और ऑडियो सामने आने के बाद की गई है। इन वीडियो और ऑडियो में मनोज पटेल की बातचीत सुनाई दे रही थी। प्रशासन की कराई गई जांच में पटेल को दोषी पाया गया। इसके अतिरिक्त, विभागीय छात्रावास में रह रही छात्राओं ने भी मनोज पटेल के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों और साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया। कलेक्टर ने बताया कि अधिकारी का आचरण उनके पद के दायित्वों के प्रतिकूल पाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *