मऊगंज में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी:गुस्साए बाइक सवारों ने कार में की तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा

मऊगंज बस स्टैंड के पास सोमवार शाम सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गुस्साए युवकों ने बोलेरो चालक की पिटाई कर दी और गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार, कॉलेज चौराहे से चाक मोड़ की ओर जा रही बोलेरो (क्रमांक MP17 BA 1844) ने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे बाइक सवार युवक भड़क गए। उन्होंने बोलेरो को रोककर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और पत्थर मारकर वाहन का अगला शीशा तोड़ दिया। आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात सड़क पर हुए इस हंगामे और तोड़फोड़ की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचा बोलेरो चालक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने में देरी हुई, जिसके चलते बोलेरो चालक खुद वाहन लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को सुना है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *