मऊगंज पुलिस ने अपहरण, रेप, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी संतोष उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले पांच महीनों से नगालैंड, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में फरार था। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के देवास जिले से पकड़ा। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप भारतीय की टीम ने यह गिरफ्तारी की। यह मामला मऊगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी पर रेप, अपहरण के केस दर्ज थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया कि यह प्रकरण 17 अगस्त 2025 को अपराध क्रमांक 591/25 के तहत दर्ज किया गया था। इसमें अपहरण, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी पंकज सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी संतोष उर्फ पप्पू घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था आरोपी चार राज्यों में छिपने के बावजूद, पुलिस की तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र ने उसकी लोकेशन देवास में ट्रेस कर ली। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


