मऊगंज रेडक्रॉस को सांसद निधि से मिले 3 लाख:मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना शाखाओं में बनेगा नया कार्यालय

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की सांसद निधि से मऊगंज जिले में रेडक्रॉस की तीन शाखाओं के कार्यालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इससे जिले में चल रहे सेवा कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। तीन शाखाओं को मिलेगा कार्यालय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश की प्रबंधन समिति के सदस्य और मऊगंज जिला सचिव सूर्यमणि शुक्ला ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊगंज जिला बनने के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी का नए सिरे से गठन किया गया है। जिले में मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना में रेडक्रॉस की शाखाएं संचालित हैं, जिनमें नईगढ़ी और हनुमना उप शाखाएं हैं। आय का साधन नहीं होने से हो रही थी परेशानी सूर्यमणि शुक्ला ने बताया कि इन उप शाखाओं के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, जिससे कार्यालय संचालन और सेवा कार्यों में दिक्कतें आ रही थीं। शाखाओं को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर चर्चा की गई और इस समस्या से सांसद को अवगत कराया गया। सांसद निधि से मिली मदद रेडक्रॉस की जरूरतों को देखते हुए सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा ने सहमति जताई और सांसद निधि से 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। यह राशि रेडक्रॉस के खाते में पहुंच चुकी है। जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य जैसे ही कार्यालय निर्माण से जुड़ा अनुमान तैयार होगा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यालय बनने से रेडक्रॉस की शाखाओं को स्थायी आधार मिलेगा और जिले में जरूरतमंदों के लिए की जाने वाली मानवीय सेवाएं और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *