मकई तालाब बनेगा धमतरी का मरीन ड्राइव

भास्कर न्यूज| धमतरी
धमतरी के मकई तालाब को मरीन ड्राइव की तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए अमृत मिशन-2 के तहत 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर व अधिकारियों की टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह के नेतृत्व में निगम व राजस्व अधिकारियों की टीम ने मकई गार्डन व तालाब को संवारने के लिए निरीक्षण किया। अमृत मिशन-2 के तहत मकई तालाब में पानी भरने के साथ ही यहां रेस्टोरेंट भी बनाए जाएगा। चौपाटी बनाने के साथ ही करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी लहराया जाएगा। पार्क का सौंदर्यीकरण, स्वागत गेट का निर्माण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे पार्क को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप मिल सके। मकई तालाब का सौंदर्यीकरण करीब 8 करोड़ की लागत से होगा। निरीक्षण के दौरान कांटा तालाब परिसर में प्रस्तावित चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया गया। 196.27 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस चौपाटी से नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा। इस दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार कुसुम प्रधान, डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *