धमतरी| लाखों रुपए खर्च करके मकई तालाब का सौंदर्यीकरण तो कर दिया गया, लेकिन तालाब किनारे जाली नहीं लगाने से लोग कूड़ादान बना दिया है। रोज सुबह-शाम घर की सफाई के बाद लोग कचरा तालाब में ही फेंक रहे हैं, जिससे तालाब में गंदगी का आलम है। नगर निगम प्रशासन द्वारा जब तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया, तो तालाब की सुरक्षा के लिए चारों ओर तार जाली लगाने की बात कही थी, लेकिन तार जाली नहीं लगाया। अब पीएम आवास भी बना रहे हैं, तो उसका मलबा तालाब में ही फेंक रहे है। कोई अपने व्यवसाय का सामान तालाब में ही डंप कर रहा है, तो कचरा पाइंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। ऐसे में मकई तालाब के अस्तित्व में खतरा मंडराता रहेगा। – रामकुमार साहू, मकेश्वर वार्ड


