रामपुर सड़क में बह रहा नाली का पानी बीमारी फैलने की संभावना, सफाई करें

धमतरी| रामपुर वार्ड में ओवरहेड पानी टंकी के पास ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है। नालियों में ढलान नहीं होने के कारण निस्तारी पानी सड़कों में बह रह है। ब्रम्ह चौक से रामपुर गौरा चौक क्षेत्र आने वाली गली में दो-तीन जगह पर ऐसी स्थिति है। इस क्षेत्र में नालियों में मलबा भरा हुआ है। सफाई व्यवस्था ठप है। सड़क में गंदगी से पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमारी फैलने की भी संभावना है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई करने की मांग की है। – प्रेमदास, गोकुलपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *