मकरोनिया नगर पालिका इंजीनियरों पर कमीशनखोरी का आरोप:शिवसैनिक ने जेडी की फोटो लगाकर कर कालिख पोती

सागर में शिवसेना ने मकरोनिया नगर पालिका के खिलाफ शुक्रवार शाम प्रदर्शन किया। शिवसैनिक जिला पंचायत कार्यालय के पास जमा हुए। जहां से पैदल रैली के रूप में नगरीय प्रशासन विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां पर शिवसैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही जेडी की फोटो चस्पा कर कालिख पोती। शिवसैनिकों ने मकरोनिया नगर पालिका के इंजीनियरों के द्वारा गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराने, व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध अतिक्रमण, कामर्शियल नक्शों में कमीशनखोरी के आरोप लगाए। शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा नगर पालिका द्वारा आनन-फानन में बिना प्लानिंग डिवाइडर निर्माण किए जा रहा है। एनएच से एनओसी भी नहीं ली गई। अतिक्रमण नहीं हटाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर पालिका के इंजीनियर बिना टेंडर के अपने चहेते ठेकेदारों को नोटशीट चलकर गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। कामर्शियल नक्शों में लाखों रुपए की कमीशनखोरी की जा रही है। अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है। नोटिस तो दिए जाते है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं होती। शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि डिवाइडर कार्य रोका जाए और नक्शा पास कराने वाले इंजीनियरों की जांच कर निलंबन की कार्रवाई की जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर शिवसेना नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला दहन करेगी। इस दौरान धर्मेन्द्र यादव, शिवशंकर दुबे, हेमराज आलू, अमन ठाकुर, राहुल, आदि जैन, आशुतोष तिवारी, अजीत जैन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *