मकर संक्रांति नजदीक, पतंग से सजने लगे बाजार , छोटा भीम, डोरे मोन, मोटू- पतलू के साथ पुष्पा -2 का क्रेज

भास्कर न्यूज | कोटा मकर संक्रांति पर्व की नजद ीकी के साथ ही बाजार में पतंग की रौनक दिखने लगी है। रंग-ब िरंगी पतंगों से बाजार सजने लगे हैं। मोटू- पतलू, छोटा भीम, डोरे मोन के साथ पुष् पा-2 की पतंग का बच्चों में काफी क्रेज िदख रहा है। पुष् पा-2 की सारी पतंग का स्टाक प्रथम पखव ाड़े में सब्ज मंडी क्षेत्र की दुकानों से बिक चुका है। खा कर रंग-ब िरंगी झालर वाली पतंगों के साथ कई नए कार्टून, कैरे क्टर और नववर्ष 2025 के स्वागत की पतंग भी बाजार में आई है। स्टेशन क्षेत्र, पुरानी सब्जी मंडी, गुमान पुरा, छाव नी, रामप ुरा, चौथम ाता, मीरा बाजार में पतंगों की दुकाने सजने लगी है। सब्जी मंडी के पतंग के थोक व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि बाजार में हथेली के बराबर से लेकर तीन फीट तक की पतंग उपल ब्ध है। छोटी पतंग डेको रेशन के काम आती है। बाजार में 2, 5, 10, 25, 35, 50 रुपए तक की पतंगें िरटेल में िबक रही है। महंगी पतंग बड़ी और झालर वाली होती है। जो तेजी से उड़ने के बाद चम ती है। बाजार में बरेली के मांझे की अधिक मांग है। जो 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक िबक रहा है। कोटा| राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा में महिला प्रकोष्ठ की ओर से झंकार-2024 सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसमें मेहंदी, मांडना व रंगोली प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य डॉ. राजेश चौहान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्रा संघ की पूर्व उपाध्यक्षनिकिता वर्मा, प्राचार्य नैना तारे,निहारिका का अभिनंदन किया। प्राचार्या नयना तारे ने आर्ट ऑफ लिविंग के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। मेहंदी आर्टिस्ट शिखा चौहान, प्रियंका प्रजापति व निकिता वर्मा बतौरनिर्णायक के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। कोटा| लायंस क्लब कोटा टेक्नो की ओर से बुधवार को कुंहाड़ी कच्ची बस्ती में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बस्ती के बच्चों को स्वेटर महिलाओं को ऊनी दस्ताने व मौजे, बिस्कुट, टॉफ़ी, कचौड़ी-समोसे, नहाने के साबुन बांटे। इस अवसर पर क्लब की एमजेएफ रजनी गुप्ता, प्रेसिडेंट एके गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, कविता परिहार, मंजुला राठौर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *