भास्कर न्यूज | कोटा सिंधु सोशल सर्किल का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को झालावाड़ रोड स्थित निजी गार्डन में होगा। सर्किल अध्यक्ष कमल सपरा व सचिव राजेश ग्वालानी ने बताया कि 2 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हुआ था, जो 15 नवंबर तक जारी रहा। अभी तक 11 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसमें से एक कन्या का असामयिक निधन हो गया। वहीं िरश्ता टूट गया। ऐसे में अब 9 जोड़ों का विवाह होगा। सर्किल के संरक्षक किशोर मदनानी व सम्मेलन के मुख्य सलाहकार मुरलीधर अलरेजा ने बताया कि 9 दूल्हों की बारात श्री झूलेलाल मन्दिर विज्ञान नगर में मुकुट बन्धन के बाद निकाली जाएगी। बारात निकासी में दो बैंड और रथ पर श्री झूलेलालजी की सजीव झांकी भी साथ चलेगी। कोटा से बाहर के 4 पक्षों के लिए अग्रवाल सेवा सदन में अस्थाई आवास व भोजन व्यवस्था की है। वर-वधू के परिधान के अलावा 40 उपहार जिनमें प्रमुख रूप से -स्वर्ण मंगल सूत्र, चांदी की पायजेब, चांदी की बिछिया, बॉक्स वाला पलंग, ड्रेसिंगटेबल, गद्दा, कंबल, सूटकेस, विदाई में चांदी की गाय, तुलसी का पौधा, भागवत गीता आदि उपहार में दिया जाएगा।


