मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लगे लंगर, गरीबों को खिलाया भोजन

करौली में मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया, जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। सदर बाजार में व्यापार मंडल की ओर से विशेष लंगर लगाया गया, जिसमें हलवा, पूरी, दाल के बड़े और पकौड़ियों का वितरण पंगत लगाकर किया गया। त्योहार के अवसर पर लोगों ने गायों के लिए हरा चारा डाला और दान-पुण्य के कार्य किए। घरों में परंपरागत व्यंजन जैसे बाजरे के आटे से बनी गुड़चंदिया, तिल के लड्डू, खीर, पूरी और पुआ बनाए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। अधिकारियों ने पूरे जिले में सतर्क दृष्टि बनाए रखी, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *