राजस्थान में पिछले साल मानसून के दौरान टूटी सड़कों और पुरानी खराब सड़कों की मरम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 132.70 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस मंजूरी से पाली, जालौर, सीकर, टोंक समेत 11 जिलों की 49 सड़कों का रेनोवेशन करवाया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा पाली जिले की 16 सड़कें है, जो सभी पिछले साल हुई तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।पीडब्ल्यूडी से जारी सेंशन के मुताबिक इसमें 80 फीसदी सड़कें ग्रामीण एरिया की है, जो काफी समय से जर्जर हो चुकी थी। इसके अलावा एक मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) है, जो कोटा जिले में है। कनवास- से छीपड़दा तक है। इस रोड का सीमलिया से
डीगोद और निमोदा हरिजी से छीपड़दा तक के हिस्सें को रिपेयर करवाया जाएगा। जिसकी लंबाई करीब 16 किलोमीटर है। इस सड़क के रिपेयर पर करीब 5.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा कोटा जिले में ही स्टेट हाइवे 120 इटावा शहर में इटावा खातौली सड़क से इटावा पीपल्दा सड़क तक बाइपास रोड 3 किलोमीटर का स्वीकृत किया है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन जिलों में सड़कें होंगी रिपेयर स्वीकृति के तहत बालोतरा, टोंक जिले में 2-2, कोटा में 5, सीकर में 7, पाली जिले में 16, जालोर में 7, ब्यावर जिले में 4, श्रींगानगर में 3 और झुंझुनूं, चूरू, करौली जिले में एक-एक सड़कें है।


