मकर संक्रांति से पहले बेतवा नदी की व्यवस्थाएं जांचीं:कलेक्टर-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण; सुरक्षा और सफाई रखने के निर्देश दिए

मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेतवा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालु बेतवा नदी में स्नान करने आते हैं। लेकिन, नगरपालिका की लापरवाही के कारण घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। इसे लेकर अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने घाटों पर साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए और घाटों पर तैनात जवानों को सतर्क रहने को कहा। समाजसेवियों ने बताई समस्या इस दाैरान स्थानीय समाजसेवियों ने बताया कि बड़वाले घाट, रामघाट, चरणतीर्थ घाट और रंगई सहित अन्य घाटों पर अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। शहर के नालों का गंदा पानी सीधे बेतवा नदी में मिल रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। कलेक्टर ने दिए निर्देश इसके बाद कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मकर संक्रांति के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने नदी के बेहतर प्रबंधन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *