जालंधर | मकसूदां के श्री गुरु रविदास नगर में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव की खुशी में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। इस मौके रणजीत कौर ने बताया कि प्रभातफेरी के दौरान संगत के लिए जलपान और लंगर का विशेष प्रबंध किया गया। सेवादारों की ओर से छोले-भटूरे और चाय-बिस्कुट का लंगर लगाया गया। इस सेवा कार्य में राम कृष्ण, प्रदीप, रोहित और बिंदरी ने विशेष सहयोग दिया।


