लोकहित में दो साल से निरंतर जाप, हनुमान चालीसा का पाठ किया, जयकारे लगाए

जालंधर | मकसूदां के प्रसिद्ध जय दुर्गा मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर में हर मंगलवार को होने वाले इस सामूहिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि लोकहित और जन-कल्याण की भावना के साथ पिछले 2 साल से निरंतर हर मंगलवार को संयुक्त तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप डॉ परविंदर बजाज,अशोक गुप्ता, जेपी चौहान, मंगतराम दत्ता, सेक्रेटरी महेश शर्मा ,विपिन गुप्ता,संदीप महाजन, अश्वनी धवन, ओम प्रकाश भाटिया, पुरुषोत्तम बत्रा, ओम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *